उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने लगाई फांसी

फतेहपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे में छेड़छाड़ से क्षुब्ध एक किशोरी ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली और क्षेत्राधिकारी बिंदकी अभिषेक तिवारी ने किशोरी के घर जाकर घटना की जानकारी ली। 

जहानाबाद कस्बे के केवटरा निवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम जंगल गई थी। जहां बेहनौटा निवासी दो लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। पिता थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार किशोरी का मेडिकल कराया गया। शाम को किशोरी परिजनों के साथ घर लौटी। रात में किशोरी ने कमरे में दुपट्टे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि छेड़खानी की घटना के बाद किशोरी तनाव में थी। थानाध्यक्ष घनश्याम पाण्डेय का कहना है कि नामजद खन्नासिल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close