उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

कानपुर, 22 जनवरी (हि.स.)। चकेरी थानाक्षेत्र में लम्बे समय से मादक पादर्थ की तस्करी में लिप्त शातिर महिला तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस को डेढ़ गांजा बरामद हुआ है। महिला तस्कर की बहन पुलिस को चकम देकर भागने में सफल रही। 

युवाओं को नशे का आदी बनाना व मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली सगे बहनों की चकेरी पुलिस को काफी समय से सूचना मिली रही थी। सटीक जानकारी के आधार पर लाल बंगला चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी ने कांस्टेबल दीक्षा सहित पुलिस फोर्स के साथ काजी खेड़ा इलाके में छापा मारा। घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाली शातिर महिला सीता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी सगी बहन पुलिस की भनक लगते ही पहले ही निकल गई। पुलिस ने महिला तस्कर के कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

पूछताछ में उसने बताया कि बरामद गांजा थोड़ा-थोड़ा कर चकेरी सहित जनपद के कई इलाकों में सप्लाई करती थी। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। फरार बहन की तलाश की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button
Close