Home Sliderदेशनई दिल्ली

दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। दिल्ली कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है। अक्टूबर माह के अन्त तक राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा, ‘आज दिल्ली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। साथ ही कमेटी ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया है।‘ 

गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको, जनार्दन द्विवेदी, महाबल मिश्रा, जेपी अग्रवाल मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि राहुल को अध्यक्ष बनाने की तैयारी के तहत पार्टी ने सभी राज्य इकाईयों को अपने संगठन चुनाव पूरा कर एआईसीसी सदस्यों की लिस्ट 10 अक्टूबर तक भेजने का निर्देश दिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close