खबरेमध्यप्रदेशराज्य

दिव्यांग जोड़ों का विवाह: संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री

उज्जैन, 07 मार्च (हि.स.)। दिव्यांग जोड़ों के विवाह कार्यक्रम में सोमवार की रात को संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोविकास विशेष प्रतिभा संगीत अकादमी सहित अन्य प्रस्तुतकर्ताओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। संगीत समारोह में केन्द्रीय में सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत शामिल हुए तथा उन्होंने कहा कि 101 दिव्यांग जोड़ों के विवाह कार्यक्रम से उज्जैन का मान देश-विदेश में बढ़ेगा। उन्होंने इस अभिनव आयोजन के लिए कलेक्टर संकेत भोंडवे की प्रशंसा की।

ये भी पढ़े :आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 101 दिव्यांग जोड़ों का होगा विवाह.

केन्द्रीय मंत्री ने इस विवाह आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले आनंदक, शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। संगीत कार्यक्रम में मंत्री गेहलोत, कलेक्टर संकेत भोंडवे एवं सभी आनंदक बंधेज के साफे बांधकर शामिल हुए। इस अवसर पर सिंहस्थ प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर नातू, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा, पंकज मारू, सुधीर गोयल, सुरेन्द्र सिंह अरोरा सहित बड़ी संख्या में आनंदक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close