खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

दुर्घटना में बाल-बाल बचीं भाजपा विधायक हिरे

मुंबई, 23 फरवरी (हि.स.) । महाराष्ट्र की नाशिक विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सीमा हिरे की कार को कसारा में शुक्रवार सुबह एक वाहन ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में विधायक सीमा बाल-बाल बच गई हैं। विधायक सीमा शुक्रवार की सुबह नाशिक से मुंबई की ओर आ रही थीं। इसी दौरान कसारा के पास उनकी कार को एक वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी।

दुर्घटना में विधायक बाल-बाल बच गई हैं। दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने जमकर हंगामा करते हुए दूसरे वाहन चालक के साथ गाली-गलौज किया। सुरक्षाकर्मियों और वाहन चालक के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने वाहन चालक को जमकर धमकाया है। हालांकि विधायक का कहना है कि घटनास्थल पर ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close