खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नवी मुंबई में टैंकर से ज्वलनशील रसायन लीक होने से हड़कंप

मुंबई, 11अगस्त (हि.स.) । नवी मुंबई स्थित सानपाड़ा में सायन-पनवेल हाइवे पर एक टैंकर में से अचानक ज्वलनशील रसायन लीक होने लगा। इस घटना से यहां हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और गैस लीक होने से रोकने के लिए प्रयासरत हैं। इस घटना की वजह से यातायात प्रभावित हो गया है। 

शनिवार तड़के सानपाड़ा में सायन – पनवेल हाइवे पर ज्वलनशील रसायन से भरे टैंकर का ढक्कन अचानक खुल गया। इससे यहां गैस लीक होने लगा। सुबह हुई इस घटना से यहां लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गैस लीक रोकने के प्रयास में जुटी। स्थानीय पुलिस हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि हाल ही में चेंबूर में बीपीसीएल अग्रिकांड की घटना ताजा होने की वजह से लोगों दहशत का माहौल बन गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close