खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

SSC की उत्तर पुस्तिकाएं हुई चोरी !

मुंबई, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई के दहिसर में एसएससी (दसवीं) बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी होने की घटना से 516 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटकता दिखाई दे रहा है। प्रशासन की इस लापरवाही से विद्यार्थियों में करियर को लेकर भय और आक्रोश दिखाई दे रहा है।

दहिसर की  घटना 

दहिसर के घरटनपाडा क्षेत्र में स्थित इस्त्रा विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पाठक की केबिन में दसवीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई थीं, जो तीन अप्रैल को गायब हो गईं। इतिहास की 150, संस्कृति की 216 और विज्ञान की 150 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हुई हैं। इस तरह से कुल 516 उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने का मामला दहिसर पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है।

चाकू दिखाकर महिला ने टैक्सी चालक से किया था दुष्कर्म !

कुछ लोगों का कहना है कि शिक्षकों में जारी विवाद के कारण उत्तर पुस्तिकाएं गायब हुई हैं। विद्यालय के प्राचार्य पाठक ने दहिसर पुलिस थाने में उत्तर पुस्तिकाओं के गायब होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है, पर कहा जा रहा है कि विद्यालय में सीसीटीवी फुटेज नहीं होने से पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है। पुलिस का मानना है कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से उत्तर पुस्तिकाओं की चोरी का मामला घटित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Close