खबरेमहाराष्ट्रराज्य

पालघर जिला : धूमधाम से मनाई गयी दही हांड़ी

वसई (आर एन सिंह) जिले विभिन्न जगहों में धूमधाम से दहीहांड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर आयोजकों व मंडलों द्वारा आर्कषक पुरस्कार की राशि भी वितरीत की गयी। गोविंदा पाथको को मटकी फोड़ते समय किसी तरह की कोई दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा। इस बार केरल में आये बाढ़ के कारण स्थानीय सत्ता पार्टी द्वारा दही हांडी का उत्सव सादगी से मनाया गया|  

ज्ञात हो राज्य में कृष्ण जन्माष्टमी दूसरे दिन दही हांड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न मंडलो द्वारा आकर्षक इनाम राशि के साथ ही संगीत और आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया। वही वसई और विरार के दहीहांड़ी में गोविंदा पाथको द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। दहीहांड़ी मनाने में राजनितिक पार्टियां भी पीछे नहीं रही। जनता दल सेक्यूलर, शिवसेना, मनसे और भारतीय जनता पार्टी आदि द्वारा भी मनाया गया।

 विरार पूर्व के मनवेलपाडा क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंडल व बहुजन विकास आघाडी के संयुक्त तत्वावधान में नगरसेवक अजीव पाटिल व नगरसेवक प्रशांत राऊत के मार्गदर्शन में युवा विधायक दहीहंडी उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में शामिल हुए सभी गोविंदा पथकों को मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शहीद महाडिक की पत्नी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, हम तो सेना में जा रहे है, लेकिन आप भी आये, क्योकि इससे बड़ी सेवा कुछ नही होता है। इस दौरान नगरसेवक अजीव पाटील के प्रशांत राउत द्वारा गोविंदा पथको को स्मृति चिन्ह व नगदी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

बहुजन विकास आघाडी के नगर सेवक प्रभाकर खटावकर द्वारा साईनाथ नगर में श्री संकल्प प्रतिष्ठान की ओर से लगाये गए| इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य उपस्थित हुए। साई गणेश विकास मण्डल वीरमाता जिजाई नगर , जय अम्बे मित्र मण्डल मोरेगांव की ओर से मोरेगांव तालाब क्षेत्र आदि स्थानों पर भी दहीहंडी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

Related Articles

Back to top button
Close