Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास की जीत : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली निगम चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की करारी हार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता में उनके प्रति विश्वास की जीत है।

दहशत फ़ैलाने के लिए पाकिस्तानी हैकरो ने की IIT बीएचयू की वेबसाइट हैक

उल्लेखनीय है कि शुरुआती रुझानों में भाजपा तीनों निगमों में बड़े अंतर से आगे चल रही है। खबर लिखे जाने तक 270 नगर निगमों सीटों के रुझानों के अनुसार भाजपा को 181 , आम आदमी पार्टी को 46, कांग्रेस को 31 और निर्दलीय 12 सीटों पर आगे चल रही है।

मतों की गिनती के लिए कुल 35 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। दक्षिणी एमसीडी के लिए 13, उत्तरी एमसीडी के लिए 16 और पूर्वी एमसीडी के लिए 6 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close