Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पीएसएलवी-सी37 प्रक्षेपण : राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इसरो को दी बधाई.

NATIONAL . नई दिल्ली, 15 फरवरी =  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी 37 से एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीटर पर इसरो को बधाई दी। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं इस असाधारण उपलब्धि पर इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि इसरो की यह एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है। भारत देश के इन वैज्ञानिकों को सलाम करता है।’

प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष विभाग के सचिव से बात की और आज की असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें और वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी।

ये भी पढ़े : BSF जवान तेजबहादुर यादव की पत्नी ने पति की सुरक्षा पर जताया संतोष.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को ट्विटर पर जारी अपने संदेश में कहा, ‘इसरो को पीएसएलवी-सी37 के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई। अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। इस उपलब्धि के लिए पूरे देश को इसरो पर गर्व है। इसरो के इस प्रदर्शन ने भारत की अंतरिक्ष क्षमताओं को साबित किया है। मैं आग्रह करता हूं कि इसरो हमारे अंतरिक्ष क्षमताओं की प्रगति के लिए प्रयास जारी रखें।’

सोनिया गांधी ने भी दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई

Sonia_Gandhi_(cropped)कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी पीएसएलवी-सी37 और काटोर्सैट उपग्रह के साथ 103 नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

सोनिया गांधी ने अपना संदेश जारी करते हुए कहा, भारतीय वैज्ञानिकों की ये उपलब्धियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं| ये वैज्ञानिक अपनी उपलब्धियों से पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। एक बार फिर इसरो वैज्ञानिकों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने बुधवार सुबह आंध्रप्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक ही रॉकेट के जरिए रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है। ये पहला मौका है जब एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गए। इनमें अमेरिका के अलावा इजरायल, हॉलैंड, यूएई, स्विट्जरलैंड और कजाकिस्तान के छोटे आकार के सैटेलाइट शामिल हैं। भारत के सिर्फ तीन सैटेलाइट शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close