Home Sliderदेशनई दिल्ली

भारत-बांग्लादेश का संयुक्त सैन्य अभ्यास मेघालय में प्रारम्भ

नई दिल्ली, 07 नवंबर (हि.स.)। भारत-बांग्लादेश सेना का छह दिवसीय संयुक्त अभ्यास मेघालय के उमरोई में प्रारम्भ हो गया है। दोनों देशों का ये 7 वां वार्षिक सम्मेलन है। सैन्य अभ्यास का संचालन रेड होर्न्‍स डिविजन की ओर से किया जा रहा है। यह अभ्यास छह दिनों तक 11 नवंबर तक चलेगा। संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के 20 अधिकारी एवं बांग्लादेश सेना के 14 अधिकारी शामिल हैं। यह सैन्य अभ्यास बंगलादेश और भारत में बारी-बारी होता है। 

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सुनीत सिंह ने मंगलवार को कहा है कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से भारत और बांग्लादेश दोनों की ओर से विश्व को आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाएगा। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के बीच सैन्य रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए इसे हर वर्ष आयोजित किया जाता है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों के बीच सहयोग को बढ़ाना भी इसका प्रमुख मकसद है।

Related Articles

Back to top button
Close