खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे में सौतेले पिता की दरिंदगी , तीन वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

मुंबई, 07 फरवरी : पुणे के कर्वेनगर में एक सौतेले पिता ने तीन वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत के बाद वारजे पुलिस ने फरार हुए दुष्कर्मी सौतेले पिता को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुणे जिले की वारजे पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि वह कर्वेनगर में रहती है। सोमवार की रात में 11 बजे के आसपास उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और बच्ची को लेकर बाहर चला गया। रात साढ़े बारह बजे के बाद जब वह वापस आया तो बच्ची रो रही थी। उसके अंगों व हाथ-पैर पर खरोच के निशान थे। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों से रक्तस्राव हो रहा था। बच्ची की हालत देखकर मां ने पति से पूछा कि यह सब क्या है? इस पर पति ने उसके साथ फिर से मारपीट की। 

महाराष्ट्र सचिवालय के सामने बेरोजगार युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास , यह दूसरी घटना

बच्ची के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका के चलते महिला उसे लेकर कर्वेनगर पुलिस चौकी पर गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस बच्ची को तत्काल ससून अस्पताल में जांच के लिए ले गई। डॉक्टरों ने जांच करके बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

पुलिस ने मंगलवार को सौतेले दुष्कर्मी बाप के खिलाफ बाल लैंगिक प्रतिबंधक कानून और दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की और मंगलवार की देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच महिला पुलिस उप निरीक्षक मीरा त्र्यंबके कर रही हैं। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close