उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

प्रदेश में ‘मैं भारत का, भारत मेरा’ गोष्ठी करेगा हिजामं: शिवकुमार

लखनऊ, 06 मई= हिन्दू जागरण मंच (हिजामं) के उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संगठनमंत्री शिवकुमार ने बताया कि प्रदेश के महानगरों में जून माह में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ”मैं भारत का, भारत मेरा” विषयक गोष्ठी का आयोजन करेंगे और गोष्ठी के माध्यम से स्थानीय लोगों को मंच से जोड़ा जायेगा।

शनिवार को कैसरबाग स्थित हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के संगठनमंत्री शिवकुमार ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्रियों कमलेश सिंह व प्रेम जी के प्रवास की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में 30 अप्रैल को लखीमपुर सामर्थ नारी सामर्थ भारत में बहनों की भूमिका और 3, 4, 5 मई उत्तराखंड प्रवास की समीक्षा की गयी। इसी में 7 और 8 मई को गोरखपुर कार्यकर्ता बैठक एवं 9 व 10 मई को अवध कार्यकर्ता बैठक की रूपरेखा सहित 18 जून को अवध प्रान्त के अभ्यास वर्ग पर व्यापक चर्चा हुई।

दिल्ली के मंत्री ने पूछा, शीला के खिलाफ अब तक कार्ऱवाई क्यों नहीं

संगठनमंत्री शिवकुमार ने बताया कि इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण रूप से राष्ट्र रक्षा भर्ती अभियान व हिन्दवीजनोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। हिन्दू समन्वय समिति में प्रदेश की बैठक में वर्षा सिन्हा को संयोजक तथा अभ्यास वर्ग के लिए विमल कुमार को प्रभारी बनाया गया। इसमें कानपुर प्रान्त की उपाध्यक्षा शालिनी बाजपेयी नेतृत्व करेंगी। उन्होंने बताया कि ”मैं भारत का, भारत मेरा” गोष्ठी का आयोजन जून में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश कोर ग्रुप के कार्यकर्ता सभी महानगरों में करेंगे। इसमें अपने नगरों से पांच-पांच समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा।

शिवकुमार ने कहा कि गोष्ठी को करने के लिए गोरखपुर से राजा त्रिपाठी, अवध से वर्षा सिन्हा, कानपुर से सुरेन्द्र सोमानी, काशी से प्रेम प्रकाश, मेरठ में परविन्दर सिंह और ब्रज में देवेन्द्र पाण्डेय और उत्तराखण्ड में भूपाल सिंह चौधरी का नाम तय किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का सभी स्थानों पर मार्गदर्शन रहेगा।

Related Articles

Back to top button
Close