खबरेमुंबईराज्य

प्रबोधनकार ठाकरे हॉल में योगा क्लास के नाम पर, महिलाओं का शोषण करने वाला योगगुरु गिरफ्तार.

मुंबई, 09 जुलाई : मुंबई में शिवडीम नाम से योग क्लासेस चलाने वाले योगगुरु शिवराम राउत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगगुरु राउत प्रत्येक रविवार को शिवडी के प्रबोधनकार ठाकरे हॉल में योगा क्लास चलाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवडी के प्रबोधनकार ठाकरे हॉल में प्रत्येक रविवार को योगा क्लासेस चलाने वाले योगगुरु शिवराम राउत ने योगा क्लासेस में आने वाली महिलाओं से संपर्क बढ़ाने का प्रयास शुरू किया और उन्हें मोक्ष दिलाने के नाम पर उनका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। इसके विरोध में चार-पांच महिलाओं ने आवाज बुलंद किया और शिवडी थाने में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने योगगुरु शिवराम राउत को गिरफ्तार कर लिया है।

आगे पढ़े : पुणे में 26 मोटरसायकल व 4 कार जलकर खाक

Related Articles

Back to top button
Close