खबरेबिहारराज्य

बिहार: सिवान में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन लोग घायल

पटना/न्यूज़ डेस्क

सिवान जिले में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पूरा इलाका पुलिस की छावनी में तब्दील हो गया है।..

सिवान। जिले के बड़हरिया थानाक्षेत्र में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई उसके बाद बात बढ़ते ही लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक जिले के बड़हरिया कसाई मोहल्ले और खानपुर गांव के लोगों के बीच उपजे विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम पूरी तैयारी के साथ पहुंची और एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूरी इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close