खबरे

बतौर प्रोड्यूसर प्रियंका की एक और मराठी फिल्म.

मुंबई, 21 जनवरी=  बतौर प्रोड्यूसर पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर की कामयाबी के बाद प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी एक और मराठी फिल्म शुरू करने जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का टाइटल ‘काय रे रास्कला’ होगी, जिसमें मुंबई और चेन्नई से जुड़ी प्रेम कहानी होगी। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन आई गिरिधरन को सौंपा गया है। इसकी शूटिंग मुंबई के अलावा चेन्नई में भी होगी। बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री कुनिका इस फिल्म में सहनिर्माता के तौर पर जुड़ी हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई के अलावा शोलापुर और कोल्हापुर में भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया पथारे, गौरव घाटनेकर, निखिल रत्नपाखी इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। जून में इसे रिलीज करने की बात कही गई है।

प्रियंका की कंपनी मराठी के साथ साथ असमी, भोजपुरी सहित कई प्रादेशिक भाषाओं में फिल्म बना रही है। उनकी कंपनी की पंजाबी फिल्म सर्वानन हाल ही में रिलीज हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close