खबरेबिहार

बर्फबारी के चलते बिहार में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड.

पटना, 13 जनवरी=  हिमालयी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड वेव का असर अगले दों दिनों तक देखने को मिल सकता है।

राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में खिली धूप से लोगों को राहत मिल रही है लेकिन देश के उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की गई। राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना, भागलपुर और पूर्णिया के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आसमान साफ है और अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही हवाओं की गति तेज होने के कारण ठंड लोगों को और सताएगी।
दानापुर रेलमंडल की चार जोड़ी ट्रेनों सहित पूमरे से गुजरनेवाली पांच जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में एक दिन रद्द की गई हैं। यह निर्णय 15 जनवरी तक लागू था। इसे अब 15 फरवरी तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close