Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर अमित शाह, जयंत और आर.के. सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 09 जून = भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा और सांसद आर.के. सिन्हा ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मिडिया ट्विटर पर जारी संदेश में कहा, ‘मैं बिरसा मुंडा जी के स्मरण दिवस पर उन्हें नमन करता हूं, बिरसा मुंडा एक महान भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ एक स्वदेशी जनजातीय आंदोलन का नेतृत्व किया था, वह सच्चे अर्थों में एक लोक नायक थे जिन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी, ब्रिटिश राज के खिलाफ उनका शंखनाद रानी का राज्य समाप्त हो और हमारा राज्य स्थापित हो।’

केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा, ’19 वीं सदी के महान क्रांतिकारी आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’ वहीं सांसद आर.के. सिन्हा ने जारी संदेश में कहा, ‘बिरसा मुंडा महान नेता थे उनके स्मरण दिवस पर उनको नमन करता हूँ।’

मंदसौर हादसे के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने तिलक ब्रिज पर रोकी रेल

उल्लेखनीय है कि बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया था।

15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर जन्मे बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची। उन्होंने हिन्दू धर्म और ईसाई धर्म का बारीकी से अध्ययन किया तथा इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आदिवासी समाज मिशनरियों से तो भ्रमित है ही हिन्दू धर्म को भी ठीक से न तो समझ पा रहा है, न ग्रहण कर पा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close