Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मंदसौर हादसे के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने तिलक ब्रिज पर रोकी रेल

नई दिल्ली, 09 जून = मंदसौर हासदे में किसानों की मौत और आंदोलन के बाद कांग्रेस गुरुवार से देशभर में रेल रोकों आंदोलन चला रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के तिलक ब्रिज पर प्रदर्शन किया।

इंडियन यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के तिलक ब्रिज पर शुक्रवार सुबह ट्रेन रोक कर ट्रैक पर चड़कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार को त्रिपुरा, हरियाणा के चक्करी दारी में, पंजाब के होशियार पुर में, महाराष्ट्र में रायपुर में जगह-जगह रेल रोकी। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा हेमंत ओगले के साथ युवक कांग्रेस अध्यक्ष उमेश पटेल की अगुवाई में रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।

वहीं, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के घाटकोपर स्टेशन पर रेल रोककर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रेलवे ट्रैक से हटाने में सुरक्षाबलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

सांसद पी. गोवर्धन रेड्डी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा बरार के अनुसार मंदसौर में किसानों पर गोली चलाए जाने के खिलाफ पूरे देश में युवक कांग्रेस रेल रोको आंदोलन करने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close