खबरेदेशनई दिल्ली

बेंगलुरू विश्व का दूसरा सबसे सस्ता शहर

नई दिल्ली (ईएमएस)। देश का बेंगलुरू शहर दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता शहर है। मिस्र की राजधानी काहिरा सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है। तैयार अपार्टमेंट खोजने की सुविधा देने वाली कंपनी नेस्टपिक के एक अध्ययन के अनुसार, काहिरा में पहले महीने का जीवन यापन खर्च 656 डॉलर है जबकि बेंगलुरू में यह 742,13 डॉलर है।

शहर बदलने के पहले महीने के जीवनयापन खर्च के मामले में अन्य सस्ते शहरों में बुखारेस्ट (754,83 डॉलर), बुडापेस्ट (870,58 डॉलर), रिगा (931,56 डॉलर) और मैक्सिको सिटी (943,15 डॉलर) शामिल हैं। दुबई इस सूची में सबसे महंगा शहर बनकर उभरा है। दुबई का पहले महीने का जीवनयापन खर्च 4,251,68 डॉलर आया है। इसके बाद ऑकलैंड (4002,76 डॉलर) और सैन फ्रांसिस्को (3,768,68 डॉलर) का स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार यह खर्च न्यूयॉर्क में 3,374,21 डॉलर, लंदन में 3,207,41 डॉलर, सिडनी में 3,000,27 डॉलर, ओस्लो में 2,921,90 डॉलर और ज्यूरिख में 2,899,98 डॉलर है। इसी तरह परिवहन के मामले में लंदन 168,71 डॉलर के साथ सबसे महंगा और काहिरा 7,14 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है।सर्वेक्षण के अनुसार खान-पान के मामले में स्विट्जरलैंड का ज्यूरिख 1,193,96 डॉलर के साथ सबसे महंगा और बेंगलुरू 255,97 डॉलर के साथ सबसे सस्ता शहर है।

Related Articles

Back to top button
Close