Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

भाजपा का 38वां स्थापना दिवस, PM ने कार्यकताओं को दी बधाई.

National.नई दिल्ली, 06 अप्रैल =  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, भाजपा के स्थापन दिवस पर मैं भारत के सभी हिस्सों में कार्य कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के पूरे परिवार को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम गर्व के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की कड़ी मेहनत का स्मरण करते हैं जिन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया।

मोदी ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि देशभर के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। हम लगातार भारत, गरीब और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।

इस मौके पर पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, संगठन मंत्री रामलाल सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close