खबरेदेश

भाजपा शासित राज्यों में अरुणाचल प्रदेश भी शुमार

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर= जब मीडिया की निगाहें देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर शासन कर रहे सपा के अंदरूनी कलह पर टिकी थीं, इस बीच, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में चल रहे सियासी उलटफेर ने एक नई करवट ली। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश के 33 विधायकों ने बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इस तरह पूर्वोत्तर में असम के बाद अरुणाचल प्रदेश का नाम भी भाजपा शासित राज्यों की सूची में शुमार हो गया।

भाजपा व उसके सहयोगी दल की झोली में अब महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, असम, पंजाब (राजग), जम्मू-कश्मीर (भाजपा-पीडीपी) और अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर 11 राज्य आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close