खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही हैं : अजीत पवार

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। नाशिक जिले में संघर्ष यात्रा के पहुंचने के बाद जहां किसानों ने भारी उत्साह के साथ संघर्ष यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। वहीं आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री व राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि रकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों को ऋण मुक्त करना ही होगा। कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। यह संघर्ष यात्रा सिन्नर तहसील के शिवड़े गांव में जाकर समृद्धि महामार्ग से परेशान किसानों से चर्चा करके उनकी समस्याओं के निवारण का प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि किसानों को ऋण मुक्त करने के लिए विदर्भ से पिछले माह कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस ने संघर्ष यात्रा की शुरुआत की थी। दूसरे चरण में यह यात्रा उत्तर महाराष्ट्र में शुरू है। जलगांव-धुलिया के बाद यह यात्रा नाशिक जिले में प्रवेश किया। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, किसानों को ऋण मुक्ती मिलनी चाहिए।

धुलिया  ; झोपड़ी से 23 हजार की शराब जब्त

यह उनका अधिकार है। जब तक किसानों को ऋण मुक्ति नहीं मिलती है, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसी भी हालत में किसानों के जमीन के दस्तावेज ऋण मुक्त होने चाहिए। सरकार किसानों के हित के बारे में बात कर रही है, लेकिन किसी भी तरह का कदम नहीं उठाया जा रहा है। सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। हम सबने किसानों को ऋण मुक्त बनाने के लिए संघर्ष यात्रा का शुभारंभ किया है। संघर्ष यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, अबू आसिम आजमी, विपक्षी नेता धनंजय मुंडे, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, जोगेंद्र कवाडे समेत सौ से भी अधिक विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
Close