खबरेदेशनई दिल्ली

भारत पर्व में भी छाया राजस्थान का जादू ,वसुंधरा राजे का व्यक्तित्व छाया.

नई दिल्ली, 29 जनवरी=  गणतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर पर आयोजित भारत पर्व समारोह में विभिन्न राज्यों की प्रदर्शनी स्टॉल्स के मध्य राजस्थान पर्यटन और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी स्टॉल्स जन आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विशेषकर भारत पर्व में राजस्थान का जादू और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का व्यक्तित्व छाया हुआ है।

राजस्थान के प्रदर्शनी स्टॉल पर ग्लोबल पर्यटन मीडिया अभियान के छाया चित्रों ’राजस्थान-जाने क्या दिख जाए‘ के साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संदेश, विभिन्न योजनाओं में भारत में प्रथम राजस्थान, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राज्यश्री योजना, अन्नपूर्णा भण्डार, राजस्थान तब और अब तथा राजस्थान की पारम्परिक वेशभूषाएं और पर्यटन, कला, संस्कृति को दर्शाते श्वेत-श्याम एवं रंगीन छाया चित्रों आदि को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

समारोह स्थल पर राजस्थान के व्यंजनों का स्टॉल, हस्तशिल्प वस्तुओं का स्टॉल और राज्य की बहुरंगी संस्कृति की अमिट छाप भी देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close