खबरेविदेश

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार .

International.अबू धाबी, 09 मार्च =  संयुक्त अरब अमीरात में विवाह पूर्व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक और यूक्रेन की उसकी मंगेतर को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बताया जा रहा है कि इरिना नाेहाई जब पेट में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गईं तो वह गर्भवती साबित हो गईं। इसके बाद 29 वर्षीय एमनिल कल्वरवेल और 27 वर्षीया इरिना नोहाइ को गिरफ्तार किया गया। संयुक्त अरब अमीरात में विवाह पूर्व और विवाहेतर यौन संबंध बनाना गैर कानूनी है। दोनों संयुक्त अरब अमीरात में पांच साल से काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : फिल्मी अंदाज में जोहान्सबर्ग हवाई अड्डे पर हुई लूट

दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की मां ने उनकी रिहाई की गुहार लगाई है और कहा कि उनका कसूर केवल इतना है कि दोनों ने प्यार किया है।

समाचार एजेंसी न्यूज 24 के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय ने दोनों की मदद करने में असमर्थता जताई है, क्योंकि यह संयुक्त अरब अमीरात के घरेलू कानून का मामला है। लेकिन दोनों लोगों कों को कानूनी मदद लेने की सलाह दी है। बताया जाता है कि दोनों लोगों को गत जनवरी महीने में ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मामले की जानकारी अब हुई है।

ये भी पढ़े : किम जोंग नम के बेटे का यह वीडियाे हुआ वायरल

हालांकि दोनों के उपर औपचारिक रूप से अभी आरोप दायर नहीं किया गया है, लेकिन दोषी पाए जाने पर लंबी सजा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
Close