Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महारष्ट्र में बस पलटने से 9 लोगो की मौत, और 22 लोग घायल .

मुंबई,11 जून  : महारष्ट्र के बीड जिले के धानोरा घाट में आज तडके एक प्राइवेट पलटने से 9 लोगो की मौत हो गई और करीब 22 लोग गंभीर जख्मी हो गए .घटना की सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारियो ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानिक लोगो के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया .यह बस मुंबई से लातूर जा रही थी .

बताया जा रहा है की बस चालक बस बहुत तेज चला रहा था और धानोरा घाट में बस चालक का नियंत्रण बस से खो गया जिसके कारण यह बस पलट गई . घटना के बाद 8 यात्रियों ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया जब की एक यात्री की मौत अस्पताल में हो गई.घायलों  को अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह करीब 5 .30 वजे  हुई  उस वक ज्यादा तर यात्री नींद में थे .

यह भी पढ़े : GST के बाद पुराने गहने बेचने में छूटेंगे पसीने .

Related Articles

Back to top button
Close