खबरेमहाराष्ट्रराज्य

मुंबई- भाजपा का पदाधिकारी निकला बांग्लादेशी ! , जांच के बाद सच्चाई हुई उजागर 

मुंबई.उत्तर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुबेल जानू शेख बांग्लादेशी नागरिक है. उसने  फर्जी कागजात के जरिए भारतीय नागरिकता हासिल की है. इस संदर्भ में अधिक जांच की जा रही है. यह जानकारी  गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है. दूसरी तरफ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने  भाजपा पदाधिकारी के बांग्लादेशी होने के आरोपों को खारिज किया है. उत्तर मुंबई जिला भाजपा अध्यक्ष गणेश खणकर इस बात से इंकार किया है कि रुबेल जानू शेख उत्तर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष है. उन्होंने कहा है कि रूबल नहीं बल्कि साबिर शेख उत्तर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं.

.-मुंबई भाजपा का पदाधिकारी बांग्लादेशी !

.-जांच के बाद सच्चाई हुई उजागर 

.-भाजपा नेता शेलार ने आरोपों को किया खारिज 

.- खणकर ने कहा नहीं है पदाधिकारी 

   गृहमंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक राकां प्रवक्ता महेश तपासे ने उत्तर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुबेल जानू शेख के बांग्लादेशी नागरिक होने की शिकायत की थी. जिसके आधार पर जांच का आदेश दिया गया.पुलिस जांच  में शेख के घर से पश्चिम बंगाल के उत्तर परगना जिले  स्थित नदिया का स्कूल प्रमाण पत्र व अन्य कागजात मिले थे.जिसकी जांच करने पुलिस पश्चिम बंगाल गई थी, लेकिन वहां मालूम हुआ कि किसी तरह का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया था.पुलिस ने रुबेल जानू शेख को गिरफ्तार कर मामले की अधिक जांच कर रही है.

 इस मामले को लेकर कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है. वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए यह भी कहा है कि भाजपा का कोई पदाधिकारी बांग्लादेशी नहीं है , लेकिन कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष भारतीय नहीं है. उत्तर मुंबई भाजपा अध्यक्ष गणेश खणकर ने कहा है कि रुबेल जानू शेख उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नहीं है.उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर मैं खुद मालवणी  पुलिस थाने गया था और वहां वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को बताया कि यह भाजपा का पदाधिकारी नहीं है. जांच में हम पूरी तरह से सहयोग करेंगे. साथ में फोटो खिचाने या मिलने से कोई पदाधिकारी नहीं बन जाता है.

Related Articles

Back to top button
Close