खबरे

रणबीर कपूर की जन्मदिन पार्टी में लगा सितारों का मेला

मुंबई, 28 सितंबर: रणबीर कपूर का जन्मदिन आज (28 सितंबर) को है। इससे पहली रात को रणबीर ने बालीवुड के अपने दोस्तों को पार्टी दी, जिसमें बड़ी संख्या में सितारे पंहुचे।

SRK-amir

बांद्रा में हुई इस बर्थ डे पार्टी में शाहरुख खान आए, तो आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ पंहुचे। करण जौहर पंहुचे, तो आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर को हैप्पी बर्थ डे कहने पंहुची। आलिया के साथ रणबीर ड्रैगन फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

कुछ इस तरह नीतू ने बेटे रणबीर को बर्थडे विश किया

gouri khan

ये जोड़ी पहली बार परदे पर आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस पार्टी में पंहुचे, तो अर्जुन कपूर भी पार्टी में पंहुचे। रणबीर के दो विशेष निर्देशक इस पार्टी में आए, जिनमें से एक इम्तियाज अली रहे और दूसरे अनुराग बसु। दोनो के साथ रणबीर की पिछली फिल्में नही चलीं।

sidhrth

इम्तियाज के साथ तमाशा और अनुराग बसु के साथ जग्गा जासूस को पसंद नहीं किया गया। आमिर खान के भांजे इमरान अपनी पत्नी अवंतिका के साथ पार्टी में पंहुचे।

anurag baasu

रणबीर के पापा ऋषि कपूर और पूरा कपूर परिवार इस पार्टी से दूर रहा। कहा जा रहा है कि कपूर परिवार आज शाम को एक डिनर पार्टी में मिलेगा और रणबीर को विश करेगा।  (हिंस) 

karan ranbeer

Related Articles

Back to top button
Close