Home Sliderबिहारराज्य

यशवंत सिन्हा के लेख पर बोले चिदबंरम- क्या सच्चाई स्वीकारेगी सरकार

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा द्वारा जीडीपी और अर्थव्यस्था पर मोदी सरकार को घेरने के बाद अब कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने सवाल किए हैं। पी चिदंबरम ने यशवंत सिन्हा के लेख के माध्यम से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा है कि क्या मोदी सरकार अब सच स्वीकार करेगी कि अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पडता कि सत्ता क्या करती है लेकिन अंत में सच्चाई सामने आएगी ही।

ज्ञातव्य है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे लेख मे कहा है कि नोटबंदी ने गिरती हुई जीडीपी में आग में घी डालने का काम किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यशवंत सिन्हा ने गिरती हुई जीडीपी के लिए मोदी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा का यह लेख अपनी ही पार्टी की आर्थिक नीतियों पर सवालिया निशान लगाया है।

इस पर कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि यशवंत सिन्हा ने सत्ता से सच बोला। क्या अब सरकार सच स्वीकारेगी की अर्थव्यवस्था गिर रही है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों को अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात करने वाला बुरा कदम बताया था।

Related Articles

Back to top button
Close