Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योगी ने गायों को खिलाया चारा, दिव्यांगों में बांटीं ट्राई-साइकिल

गोरखपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत गोशाला में गायों को चारा खिलाने से हुई। करीब साढ़े नौ बजे जनता दरबार सजा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं। समस्या समाधान का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में अधिकारियों को फटकार भी लगायी। इसके बाद देवरिया जिले के सलेमपुर के लिए रवाना हो गए।

करीब साढ़े दस बजे योगी आदित्यनाथ देवरिया के सलेमपुर पहुंचे और यहाँ आयोजित दिव्यांगों के कार्यक्रम में शिरकत किया। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित किया।

डायबिटिज का आंखों पर पड़ता है असर उपचार भी सम्भव: डॉ. कमलजीत

गोरखपुर का कार्यक्रम

करीब एक बजे योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लौट आये हैं। यहां के बशारतपुर में वे एक कार्यक्रम में शरीक होंगे। शाम 4ः30 से 5ः30 तक जीडीए सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। शाम छह बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button
Close