Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति ने किया बड़ा फेरबदल , इन सात राज्यों को मिले नए राज्यपाल

नई दिल्ली (22 अगस्त): सात राज्यों के नया राज्यपाल मिल गया है।  राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए सात राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा,उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यपाल मलिक की जगह अब उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल होंगे।

कश्मीर : आतंकियों ने की बीजेपी नेता शब्बीर अहमद की हत्या

चार राज्यपालों के राज्य बदलने के साथ ही तीन नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है। नए नियुक्त राज्यपालों में उत्तरप्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन, सत्यदेव नारायण राव और बेबी रानी मौर्य शामिल हैं। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया। उत्तर प्रदेश की रहने वाली मौर्य भी बीजेपी नेता हैं और महिला आयोग से जुड़ी हुई हैं।

नव नियुक्त राज्यपालों की सूची…

– लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है, वो सत्यपाल मलिक का स्थान लेंगे

– बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है

– सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वो कप्तान सिंह सोलंकी की जगह लेंगे

– हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का गवर्नर नियुक्त किया गया है

– बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है

– मेघालय के गवर्नर गंगा प्रसाद को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

– त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघायल का राज्यपाल बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close