Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

रेल मंत्रालय ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

नई दिल्ली, 21 जून = रेल मंत्रालय ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रेल भवन और क्षेत्रीय रेल मुख्यालयों सहित कई स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया। वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

नई दिल्ली स्थित रेल भवन मुख्यालय में भी मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक चक्रधर कुशवाहा के निर्देश में योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए.के. मित्तल, अन्य बोर्ड सदस्यों और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ सदस्यों ने भी भाग लिया।

योग को राजनीति से नहीं देखना चाहिए : स्वतंत्र देव सिंह

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मुंबई के बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ योग सत्र में भागीदारी की। प्रभु ने मुंबई में नालंदा आडिटोरियम,एसआईएमएसआर भवन, सौमाया कैंपस, विद्या विहार में भी योग सत्र में भागीदारी की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन क्षेत्रीय रेलवे मुख्यालयों, डिवीजन रेल मुख्यालय, उत्पादन इकाई मुख्यालय, रेल प्रशिक्षण संस्थान और केंद्र एवं अन्य सभी रेल संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close