शर्मनाक हरकत ! चप्पल में कैमरा छुपाकर बनाता था लड़कियों के स्कर्ट के अंदर का विडियो ….
केरल : देश में लगातार महिलाओं से अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। महिलाएं और लड़कियों को परेशान करने के लिए लोग किसी भी हद तक गिरने को तैयार हैं. ताजा मामला केरल का है. केरल के त्रिशूर के एक लड़के बैजू ने नीचता की हद पार करते हुए एक शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है.

आरोपी अपनी चप्पल में मोबाइल को ऐसे फिट कर लेता था कि किसी को इस बात की भनक भी नहीं लगती थी और ये बातचीत के दौरान उनकी अश्लील तस्वीरें ले लेता था।
मनोरमा ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैजू थ्रिसूर जिले में होने वाले कलोलसवम त्योहार में भाग लेने गया था. उसने अपने चप्पल में छेद करके ऊपर की तरफ एक कैमरा फिट कर दिया था. वह पूरे त्योहार में लड़कियों और महिलाओं की इजाजत के बिना घूम घूमकर तस्वीर ली.
वह इधर-उधर घूम रहा था और अपनी चप्पल चेक कर रहा था. पुलिस की निगाह उस पर पड़ी तो शक हुआ. वह बेफिक्र होकर करतूत कर रहा था. पुलिस को शक हुआ और उन्होंने उसे धर दबोचा.
एक पुलिसकर्मी ने बताया, ‘वह भीड़ में जाकर वीडियोज बना रहा था. कई बार वह अपनी चप्पल भीड़ में ही छोड़कर दूर से देखता था. हमने ऐसा कभी नहीं देखा था इसलिए हमें शक हुआ.’
बैजू को समय रहते हुए पुलिस ने दबोच लिया और बेखबर महिलाओं के वीडियोज का दुरुपयोग करने से बचा लिया.










