उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

शिक्षा सम्बन्धी सभी भर्तियों पर लगी रोक, मौखिक आदेश पर कार्रवाई.

Uttar Pradesh.इलाहाबाद, 24 मार्च = प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद् द्वारा प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक लाख पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया है। शासन के सचिव अजय कुमार सिंह के मौखिक आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।

बेसिक शिक्षा परिषद् उ.प्र इलाहाबाद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को विद्यालयों में चल रही सहायक अध्यापक पद पर भर्ती प्रक्रिया को तुरन्त अगले आदेश तक रोकने का निर्देश जारी किया है। इसमें परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12460 पद, 32033 अनुदेशक, 72825 सहायक शिक्षक भर्ती, गणित व विज्ञान के 29334 पद एवं सहायक अध्यापक उर्दू के चार हजार पदों पर भर्ती चल रही थी।

ये भी पढ़े : किराया तय होने के बाद ही बिकेंगे लखनऊ मेट्रो के स्मार्ट कार्ड .

प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई आयोगों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। लेकिन अभी तक किसी भी आयोग में शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया के लिखित रोकने का आदेश नहीं आया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मंे चल रहे साक्षात्कार को मंगलवार को ही रोक दिया गया था, लेकिन गुरूवार की देर रात तक आयोग में शासन की ओर से कोई आदेश नहीं आया। इसी प्रकार से उ.प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में साक्षात्कार को रूके हुए 24 घंटे हो गये, लेकिन कोई आदेश नहीं आया। इसी प्रकार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद् उ.प्र इलाहाबाद एवं उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में गुरूवार को साक्षात्कार सहित अन्य भर्ती प्रक्रिया रोक दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button
Close