खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शेयर के दाम गिरते ही आइडिया को हुआ 1285 करोड़ का नुकसान

मुंबई, 24 जनवरी (हि.स)। टेलिकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने बुधवार को चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही का रिजल्ट घोषित किया। कंपनी को लगातार 5वीं तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। दिसंबर में समाप्त तिमाही नतीजों में मोबाइल ऑपरेटिंग नुकसान बढ़कर 1285 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में कंपनी को 384 करोड़ रुपए का अधिक नुकसान हुआ है। 31 दिसंबर 2017 तक आइडिया का कुल कर्ज 55,781.80 करोड़ रुपए पहुंच गया था। कंपनी की सकल आमदनी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जो दिसंबर, 2017 में समाप्त तिमाही के दौरान 25 फीसदी घटकर 6510 करोड़ रुपए रह गया।

कंपनी का कहना है कि नए मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज (एमटीसी) और इंटरकनेक्शन यूजेज चार्ज (आईयूसी) में कटौती के कारण उसका घाटा लगातार बढ़ता गया। दिसंबर तक उसका एबिटडा कमाई भी घटकर 1223.3 करोड़ रह गई है। कंपनी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2017 को उसके ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ 30 लाख थी। नतीजे जारी होने के बाद आइडिया सेल्युलर के स्टॉक में लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि ट्राई ने अक्टूबर में इंटरकनेक्शन यूजेस चार्जेस में कटौती करने का फैसला किया था। इश फैसले का सबसे ज्यादा नुकसान आइडिया को हुआ है, जिसके कारण उसके नतीजों पर असर पड़ा। बुधवार को शेयर मार्केट में आइडिया के शेयरों के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद आइडिया सेल्युलर के स्टॉक में लगभग 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को आइडिया के शेयरों में 5.55 फीसदी की गिरावट रही और इसके दाम गिरकर 93.85 रुपए रह गए। इसके शेयर का प्राइस बैंड 10 फीसदी के बीच खुला था।

उच्चतम 109.30 और निचले स्तर पर 89.50 रुपए के बीच ट्रेंड कर रहे थे। बता दें कि जियो ने मंगलवार को नया ऑफर लांच किया, जिसके कारण आइडिया के साथ ही भारती एयरटेल के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। इस ऑफर का असर टेलिकॉम शेयरों के दाम पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। भारती एयरटेल का शेयर लगभग 6 फीसदी गिरकर 461 रुपए पर आ गया, जबकि आइडिया सेल्युलर का शेयर 93 रुपए तक गिर गया था। रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 2 फीसदी टूटकर 28.60 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Articles

Back to top button
Close