Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

सभी भारतवासियों की ताकत से होगा भारत का भव्य निर्माण: PM मोदी

नई दिल्ली, 26 मार्च ( National ) := प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 30वें मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि नए भारत में 125 करोड़ भारतीयों की ताकत और कौशल दिखता है, जो भविष्य में एक भव्य और दिव्य भारत बनाएगा। उन्होंने अपील की कि देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर लें, इससे ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट में काफी वृद्धि देखने को मिली है। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म-जयंती है। उनकी जन्म-जयंती पर डिजि-मेला का समापन होने वाला है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30वें मन की बात कार्यक्रम में रेडियो और दूरदर्शन पर रविवार 11 बजे प्रसारित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बंगलादेश के नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह हम सब की प्रेरणा है। 23 मार्च को भगत सिंह और उनके साथी सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। उन्होंने अपने सपने मां भारती की आजादी में समाहित कर दिए थे। उन्होंने देश के युवाओं से अपील कि है कि जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं और प्रेरणा लें। चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी की संगठन शक्ति सामने आई थी। सामाजिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंपारण सत्याग्रह को अवश्य जानें। गांधी जी देश की नब्ज को समझते थे। गांधी जी ने संघर्ष और निर्माण दोनों सिखाया। 

यह भी पढ़े : मन की बात: PM मोदी ने दी बंग्लादेश को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई.

Related Articles

Back to top button
Close