खबरेस्पोर्ट्स

हॉकी इंडिया लीग: मुंबई और रांची के बीच मुकाबले के साथ एचआईएल की शुरुआत.

नई दिल्ली, 21 जनवरी =दबंग मुंबई और रांची रेज के बीच मुकाबले के साथ हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण की आज शुरुआत हो रही है। मुंबई की टीम को लगातार 5 मैच घरेलू मैदान पर खेलने हैं और दो बार के चैम्पियन रांची रेज के खिलाफ शुरुआत करने के बाद टीम 24 जनवरी को यूपी विजाडर्स, 27 जनवरी को गत चैम्पियन पंजाब वारियर्स, 30 जनवरी को 2014 के चैम्पियन दिल्ली वेवराइडर्स और 31 जनवरी को गत उप विजेता कलिंगा लांसर्स से भिड़ना है।

जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के 5 खिलाड़ियों से टीम को काफी उम्मीद है| इसमें गोलकीपर कृष्ण पाठक, ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह, मिडफील्डर निलाकांता शर्मा और मनप्रीत सिंह तथा फारवर्ड गुरजांत सिंह शामिल हैं। जर्मनी के स्ट्राइकर फ्लोरियन फाक्स टीम की अगुआई करेंगे। टीम के विदेशी खिलाड़ियों में फाक्स के अलावा गोलकीपर डेविड हार्टे, डिफेंडर इमानुएल स्टाकब्रोक्स, जान ब्योर्कमेन और नीदरलैंड के सांडेर डि विन और राबर्ट केम्परमैन शामिल हैं।

मेहमान टीम के कोच भारत को जूनियर विश्व कप खिताब दिलाने वाले कोच हरेंद्र सिंह हैं। उनके पास इंग्लैंड के एश्ले जैकसन और बैरी मिडलटन के अलावा आस्ट्रेलिया के डिफेंडर फर्गस कावानाघ जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों में गुरबाज सिंह, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और बिरेंद्र लाकड़ा के अलावा भारत की जूनियर विश्व कप टीम के 4 खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close