खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे वेन डीजल.

मुंबई, 12 जनवरी = अपने वादे के मुताबिक, हॉलीवुड स्टार वेन डीजल गुरुवार की सुबह मुंबई पंहुच गए। दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स के हीरो वेन डीजल अपने दो दिन के प्रवास के दौरान मुंबई और दिल्ली में अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वेन डीजल की अगवानी के लिए खुद दीपिका पादुकोण मौजूद थीं।

वेन डीजल का पारंपरिक शैली के साथ स्वागत किया गया। मराठी शैली में उनके माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत हुआ। मुंबई में गुरूवार को फिल्म का प्रीमियर होने जा रहा है, जिसमें वेन डीजल की मौजूदगी सबसे बड़ा आकर्षण होगी। प्रीमियर के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को दीपिका की ओर से निमंत्रित किया गया है।

klo

सूत्रों के अनुसार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, सोनम कपूर, करण जौहर सहित 100 से ज्यादा मेहमानों को प्रीमियर के लिए बुलाया गया है। प्रीमियर से पहले देर शाम को वेन डीजल के भारतीय मीडिया के सामने आने की भी चर्चा है। बताया जाता है कि शुक्रवार को वेन डीजल दिल्ली पंहुचेंगे और फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बनेंगे। शुक्रवार शाम को वे दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। दीपिका की इस फिल्म को सबसे पहले भारत में रिलीज किया जा रहा है। बाकी दुनिया में इस फिल्म को एक सप्ताह बाद रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close