Home Sliderदेशनई दिल्ली

2019 चुनाव से पूर्व मोदी मंत्रिमंडल में होगा एक और विस्तार!

नई दिल्ली, 04 सितम्बर : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल में 2019 चुनाव से पूर्व एक बार फिर विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल में अब भी छह और मंत्रियों को शामिल किए जाने की गुंजाइश बाकी है। 

संवैधानिक सीमा के अनुसार लोकसभा में सत्ताधारी गठबंधन की घटक पार्टियों की कुल शक्ति का 15 फीसदी तय है| इस हिसाब से भी एक और विस्तार होने की उम्मीद है। 

फ़िलहाल मोदी मंत्रिमंडल में वर्तमान में कुल 75 मंत्री हैं, जिनमें 27 कैबिनेट, 11 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 37 राज्यमंत्री हैं। संवैधानिक सीमा कुल 81 मंत्री रखने की इजाजत देती है।

सूत्रों के अनुसार राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में हाल ही में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुए नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। जिससे राजग में नाराजगी न बढ़े। 

Related Articles

Back to top button
Close