खबरेदेशनई दिल्ली

26 जनवरी से 27 मार्च तक नीदरलैंड में होगा भारत महोत्सव.

नई दिल्ली,18 जनवरी=  नीदरलैंड में 26 जनवरी से 27 मार्च तक भारत महोत्सव आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी संस्कृति मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां दी। इस महोत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति में विविधता अर्थात शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, संगीत को दर्शाया जायेगा और जातीय आधार पर हासिल हस्तनिर्मित रेशमी कपड़े एवं सामान पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

महोत्सव के दौरान अदिति मंगलदास कथक नृत्य समूह द्वारा 13 सदस्यीय कथक नृत्य व उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से 15 सदस्यीय भोजपुरी लोक नृत्य, सुभाष घोष का 4 सदस्यीय शास्त्रीय वाद्य संगीत समूह, सेवा भारत के निदेशक डॉ. संजय कुमार की ओर से जातीय आधार पर हासिल हस्तनिर्मित रेशमी कपड़े एवं सामान पर 3 सदस्यीय प्रदर्शनी–सह-प्रदर्शन और डॉ. संध्या वी.पुरेचा द्वारा 10 सदस्यीय भरतनाट्यम नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा।

इस दौरान भारत महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रम द हेग, एम्स्टर्डम, रॉटरडैम/मास्ट्रिच, यूट्रेच, इंडहोवन और ग्रोनिंगन जैसे शहरों में आयोजित किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close