खबरे

5 वे स्थान से इस स्थान पर पहुंची अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ,स्टाइल सेंस को लेकर श्रद्धा कपूर का कोई जबाब नहीं

मुंबई (ईएमएस)। नवोदित अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का अपने स्टाइल सेंस को खूबसूरती से कैरी करने में कोई जबाब नहीं हैं, फिर चाहे वो इंडियन फिल्म अवॉर्ड फंक्शन हो या इंटरनेशनल। साल 2013 श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘आशिकी-2 के बाद सबसे मशहूर में वे बेजोड स्वाभाविक अदाकारा के रूप में दिखीं। 2013 के बाद एक सर्वेक्षण में उन्हें संसार की सबसे हॉट एण्ड बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में 5 वे स्थान पर रखा। 2014 तक अभिनेत्री श्रद्धा इस सूची में 2 पायदान तक पहुंच गयी।

बता दें कि गूगल ट्रेंच ने भी माना कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा 2014 से 2015 तक सबसे ज्यादा सर्च करने वाली अभिनेत्री है। रेडिफ. कॉन ने उन्हें 2014 में बॉलीवुड की 10 सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल किया। श्रद्धा कपूर को ग्लैमर जगत की फैशनीस्ता के नाम से भी जाना जाता है जो हर अपने नए व स्टाइलिश लुक्स से भीड में एक अलग पहचान बना लेती हैं। चाहे वो बॉलीवुड इवेंट, फंक्शन हो, फैशन शो, अपने लुक के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना तो कोई श्रद्धा कपूर से सीखें। श्रद्धा कपूर एक इंडियन अभिनेत्री हैं।

यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने शानदार अभिनय और खूबसूरत गानों के वजह से बॉलीवुड में जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत साल 2010 में तीन पत्ती नामक फिल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। श्रद्धा की पढाई अमेरिकन स्कून ऑफ बॉम्बे में हुई है। वहां पर वे पुरी श्रद्धा से फूटबॉल और हैंडबॉल खेलती थीं। श्रद्धा कपूर को दूसरी बार फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुई हैं। इससे पहले वह 2015 में 100 भारतीय हस्तियों में 57वें अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

 क्यूट सी श्रद्धा अपने संगीत की शुरूआत एक विलेन में गलियां सॉन्ग से की थी और बाद में विशाल भारद्वाज की हैदर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था। साल 2016 में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म बाघी में एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय निभाया। इस फिल्म में उन्होंने एक गाना सब तेरा गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। उकने बाद उन्होंने फिल्म रॉक ऑन 2 में काम किया।

श्रद्धा ने संगीत की ट्रेनिंग भी ली। साल 2017 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ओके जानू में अभिनय करती नजर आयीं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी। इसी साल उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में काम किया।

आगे पढ़े :‘किक 2’ में सलमान के साथ काम करेगी जैकलीन

Related Articles

Back to top button
Close