Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेदेश

अयोध्या दीपोत्सव के कार्यक्रमों का होगा सजीव प्रसारण

अयोध्या । जिलाधिकारी ने मंगलवार को दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम 26 अक्टूबर को प्रातः 10.00 बजे प्रारम्भ हो जायेंगे। राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से अयोध्या के मुख्य मार्गों से होकर 04 घंटे के अन्तराल में रामकथा पार्क पहुंचेगी।

इसके बाद अपरान्ह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति रामकथा पार्क पहुंचेंगे। अपरान्ह 4.00 से 4.30 बजे प्रभु श्रीराम व माता सीता का हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क पर अवतरण होगा। मुख्यमंत्री योगी प्रभु श्रीराम व माता जानकी का पूजन-वंदन-आरती व प्रभु श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। सायं 4.30 से 6.00 बजे तक रामकथा पार्क में मुख्य कार्यक्रम होगा। 6.30 बजे से 7.00 बजे नये घाट पर मन्त्रोच्चार के साथ सरयू जी की आरती होगी। 7.00 से 7.30 बजे समस्त घाटों पर दीप प्रज्वलन प्रारम्भ होगा। राम की पैड़ी पर 5,51,000 दीपों का प्रज्वलन किया जायेगा। 7.30 बजे से 8.00 बजे राम की पैड़ी पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो द्वारा रामकथा का प्रदर्शन होगा। 8.00 बजे से 8.15 बजे आतिशबाजी तथा 8.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक रामकथा पार्क में नेपाल, श्रीलंका, इंडोनिशिया, फिलिपिन्स की रामलीला का प्रदर्शन होगा। अयोध्या दीपोत्सव-2019 के उक्त सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से होगा। अयोध्या में 20 एलईडी वैनों व 15 एलईडी वाल (डिस्प्ले बोर्ड) द्वारा भी सजीव प्रसारण किया जायेगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close