Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

CRPF जवानों की मौत से आहत गृह मंत्री नहीं मनाएंगे होली, शहीद जवानों को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान.

National. नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ के सुकमा हमले में शहीद जवानों के शोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बार होली नहीं मनाने की घोषणा की है। राजनाथ सिंह होली से ठीक पहले सुकमा में माओवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 12 जवानों के मारे जाने से बुरी तरह आहत हैं।

राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहीद जवानों के परिवार को एक करोड़ रुपये बतौर अनुकंपा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश सैनिकों के बलिदान को बेकार नहीं जाने देगा और माओवादियों को करारा जवाव देकर इसका प्रतिशोध भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देश को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएंगी हमें विश्वास है कि हम माओवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण कर पाएंगे।

ये भी पढ़े : अब देश का अगला राष्ट्रपति भाजपा तय करेगी.

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में एक माओवादी हमले में सीआरपीएफ की 219 वीं बटालियन के 12 जवान शहीद हो गये और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

17200871_1317882944949292_7605681464083840320_n
केंद्रीय गृह मंत्री  Rajnath Singh ने घायल सीआरपीएफ जवानों से की मुलाकात .

 

Related Articles

Back to top button
Close