खबरेस्पोर्ट्स

IPL : रोहित ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

इंदौर (ईएमएस)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 11वें सीजन के 34वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से शिकस्त दी। मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक (57) तथा ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (31) ने धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ उसने मौजूदा आईपीएल में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं।

वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी 15 गेंदों में नाबाद 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित टी-20 फॉर्मेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए। भारतीयों में रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना (290) ने लगाए हैं। रोहित शर्मा ने अब तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 499 छक्के लगाए हैं। टेस्ट में 29, वनडे में 169, टी-20 में 301 छक्के (टी-20 इंटरनेशनल में 78, आईपीएल में 183 छक्के शामिल हैं।) वहीं इस फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने की बात करें, तो रोहित 7वें स्थान पर हैं। टी-20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों में क्रिस गेल है जिन्होंने 321 पारियों में 844 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर कीरोन पोलार्ड है उन्होंने 377 पारी में 525 छक्के लगाये हैं। वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम ने 329 पारी में 445 छक्के लगाए हैं। ड्वेन स्मिथ ने 367, शेन वॉटसन 357, डेविड वॉर्नर 319 और रोहित शर्मा 267 पारियों में 301 छक्के लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close