Home Sliderखबरेदेशराज्य

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के 352 नये मामले, संक्रमितों की संख्‍या 10153 पहुंची

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत 08 राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी अब पहले मुकाबले काफी बेहतर हालात दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे नंबर मणिपुर पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 352 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 10153 हो गई है। जिसमें से 6042 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 315 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 4096 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 11 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 06 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 273 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 6920 है। जबकि, 4248 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 214 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 2660 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 09 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 36 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1331 हो गई है। जबकि, 1062 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 268 मरीजों का इलाज चल रहा। 01 मरीज की मौत हो गई है तथा 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1075 हो गई है, वहीं 393 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 39 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 682 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 371 हो गई है। राज्य में 162 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 209 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 02 नये मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 174 हो गई है। वहीं 49 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 124 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48 हो गई है। जिसमें से 42 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 05 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 147 हो गई है। जबकि, 47 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 17 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 100 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 87 हो गई है। वहीं 39 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 48 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close