खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

‘पद्मावत’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के 96 लोग गिरफ्तार

मुंबई, 12 जनवरी : फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेंसर बोर्ड के कार्यालय की तरफ मोर्चा ले जा रहे करणी सेना के 96 लोगों को मुंबई की गांवदेवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आईएनएस निर्भीक और निर्घाट का सफर खत्म

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पेडर रोड से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के कार्यालय की तरफ मोर्चा लेकर जा रहे करणी सेना के 96 लोगों को मुंबई की गांवदेवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि फिल्म पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत कर दिया गया है, लेकिन करणी सेना ने कहा है कि वह फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी। फिल्म के विरोध में करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर सेंसर बोर्ड कार्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। (हि.स.) । 

Related Articles

Back to top button
Close