Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

CBSE NEET Result 2017: पंजाब का नवदीप सिंह ऑल इंडिया टॉपर, ये हैं 10 टॉपर्स के नाम

नई दिल्ली, 23 जून : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम घोषित कर दिया। पंजाब के नवदीप सिंह ने नीट परीक्षा में 700 में से 697 अंकों के साथ देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मध्य प्रदेश के अर्चित गुप्ता और मनीष मूलचंदानी ने एकसमान 695 अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। मनीष ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त किया था।

ये हैं टॉपर्स के नाम 

1. नवदीप सिंह 697 पंजाब
2. अर्चित गुप्ता 695 एमपी
3. मनीष मूलचंदानी 695 एमपी
4. संकीर्थ सदानंद 692 कर्नाटक
5. डोगरा अभिषेक वी 691 महाराष्ट्र
6. डेरिक जोसेफ 691 केरल
7. कनीश तयाल 691 हरियाणा
8. निकिता गुप्ता 691 पंजाब
9. आर्यन राज सिंह 690 यूपी
10.तनीश बंसल 685 पंजाब

वहीं, दिल्ली की वंशिका अरोड़ा ने 682 अंकों के साथ 20वां और 681 अंकों के साथ अभिनीत माथुर को 25वां स्थान मिला है। एम्स मेडिकल प्रवेश परीक्षा में टॉप करने वाली गुजरात की निशिता एन. पुरोहित ने 685 अंकों के साथ नीट 2017 की ऑल इंडिया रैंकिंग में 11वां स्थान हासिल किया।

नीट 2017 की ऑल इंडिया रैंकिंग में टॉप 25 में पंजाब, मध्य प्रदेश और केरल से तीन-तीन छात्रों ने जगह बनाई है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गजरात और तेलंगाना से दो-दो ने इस श्रेणी में स्थान हासिल किया है। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रा, महाराष्ट्र और कर्नाटक को एक-एक स्थान मिला है।

CBSE NEET Result 2017 : बोर्ड ने घोषित किया नीट का परिणाम , ऐसे चेक करे रिजल्ट

नीट परीक्षा में देशभर में 11,38,890 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। यह नीट-।, 2016 के मुकाबले 70.58 प्रतिशत अधिक है और नीट-।।, 2016 में 139.37 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2016 में जहां यह परीक्षा केवल दो भाषाओं में हुई थी, वहीं इस बार यह 10 भाषाओं में हुई जिसमें अंग्रेज़ी, हिंदी, तेलगु, असमिया, गुजराती, मराठी, तमिल, बंगाली, कन्नड़, उड़िया शामिल है। प्रवासी भारतीय (ओसीआई), भारतीय मूल के नागरिक (पीआईओ) और विदेशी नागरिकों को पहली बार इस परीक्षा में शामिल किया गया। गत वर्ष जहां 52 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई, वहीं इस बार यह 103 शहरों में 1921 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

Related Articles

Back to top button
Close