Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

PM मोदी और आर के सिन्हा ने राजनाथ सिंह 66 वे जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 10 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा सांसद, हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के अध्यक्ष आर के सिन्हा और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को 66 वे जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी, मंत्री महेश शर्मा, सांसद आरके सिन्हा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मिडिया ट्विटर पर जारी संदेश में राजनाथ के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना की है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर जारी संदेश में राजनाथ को शुभकामनाओं में कहा कि ‘केंद्रीय मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण साथी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के धनी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| ईश्वर से कामना है कि उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।’ 

महेश शर्मा ने ट्विटर पर कहा, ‘आदरणीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। आपके नेतृत्व में देश की सुरक्षा में लोगों का भरोसा बढ़ा है।’ 

आर के सिन्हा ने ट्विटर पर कहा, ‘राजनाथ सिंह जी, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!’ 
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी माननीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, ईश्वर आपको सदा स्वस्थ रखे।

आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर यमन के उपप्रधानमंत्री

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का आज 65वां जन्मदिन है। राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी में बड़े नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं। वे दो बार बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनाथ सिंह बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जिनकी छवि काफी साफ है।

राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भाभोरा गांव में हुआ था। राजनाथ सिंह मात्र 13 साल की उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की और आगे चलकर 1971 में मिर्जापुर के कन्‍हैयालाल बसंतलाल स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय में व्याख्याता बने। इस दौरान भी वे लगातार आरएसएस के लिए काम करते रहे।

इसके बाद राजनाथ जयप्रकाश नारायण के आंदोलन (जेपी) में शामिल हुए और 1975 के आपातकाल में उनकी गिरफ्तारी हुई। 1977 को उनकी रिहाई हुई। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में 1977 को पहली बार मिर्जापुर से विधायक चुने गए। 1984 में भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1997 से 1999 तक उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष रहे। 

राजनाथ इसी दौरान 28 अक्तूबर, 2000 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2003 में एनडीए की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री रहे। 2005 से 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहे। 2014 के आम चुनाव में लखनऊ से सांसद चुने गए। वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट के नंबर दो पद गृह मंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button
Close