Home Sliderबिहारराज्य

PM मोदी का एलान: बेनामी संपत्ति की जानकारी देने पर मिलेगा 1 करोड़ का इनाम

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। सरकार जल्द ही इस मामले में बड़ी घोषणा कर सकती है।

सरकार देश में बेनामी संपत्ति की जांच कर रही एजेंसियों को जानकारी देने वाले लोगों को 1 करोड़ रुपये का इनाम देगी।

इस योजना पर काम कर रहे केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार बेनामी संपत्ति की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 15 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक का इनाम देगी।

आरजेडी में बगावत ! लालू प्रसाद के खिलाफ ही पार्टी में बुलंद हो रही आवाज

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक सरकार जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखेगी। ताकि सम्बंधित व्यक्ति को जान का खतरा न हो। आपको बता दें कि सरकार बेनामी संपत्ति कानून को पिछले साल ही संसद में पारित करावा चुकी है।

सीबीडीटी के एक बड़े अधिकारी ने बता कि इस तरह की गुप्त सूचनाओं के आद्वारा देश में बेनामी संपत्ति रखने वालों को पकड़ना काफी आसान हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close