Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अनिल दवे के सम्मान में आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली, 18 मई = केंद्र सरकार ने दिवंगत केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे के सम्मान में गुरुवार को देश के सभी सरकारी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है।

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन पर जताया शोक

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को गंभीर दु:ख के साथ अनिल माधव दवे की मृत्यु की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने दिवंगत के सम्मान फैसला किया है कि दिल्ली और सभी राज्यों व संघ शासित प्रदेशों में जहां राष्ट्रीय ध्वज को नियमित रूप से फहराया जाता है। वहां आज ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा। इसके अलावा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा उस दिन वहां राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया जाएगा।

अभिनेत्री रीमा लागू के निधन पर नेताओं ने जताया दुख

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। मध्यप्रदेश के उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले दवे 2009 से राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने 2016 में पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी मिली थी।

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव का देहांत, पीएम मोदी ने बताई व्यक्तिगत क्षति

Related Articles

Back to top button
Close